सामूहिक विवाह सम्मेलन में 22 जोड़े परिणय सूत्र में बंधे

0
नीमकाथाना के मोदी हाई स्कूल खेल मैदान पर हुआ आयोजन

नीमकाथाना न्यूज़- डॉ. भीमराव अंबेडकर सामूहिक विवाह सम्मेलन शनिवार को यहां मोदी हाई स्कूल खेल मैदान पर हुआ। इसमें 22 जोड़ों का रीति- रिवाज से विवाह संपन्न करवाया गया। विवाह समारोह के मुख्य अतिथि केंद्रीय वित्त राज्यमंत्री अर्जुनराम मेघवाल थे।
सामूहिक विवाह सम्मेलन में 22 जोड़े परिणय सूत्र में बंधे

इस मौके पर केंद्रीय मंत्री अर्जुनराम मेघवाल ने कहा कि सामूहिक विवाह वर्तमान की जरूरत है। सभी को खर्चीली शादियों से दूर रहना चाहिए। सभी ने विवाहित जोड़ों को आशीर्वाद दिया। सुबह श्याम मंदिर से दूल्हों की बारात रवाना हुई जो शहर के मुख्य मार्गों से होती हुई विवाह स्थल पहुंची।

बारात में शामिल महिलाएं व युवक डीजे की धुनों पर नाचते गाते चल रहे थे। विवाह समिति संयोजक कपिल देव ने बताया कि समारोह में 22 जोड़ों का विवाह भामाशाहों के सहयोग से किया गया। नव जोड़ों को उपहार भी दिए गए।

 केंद्रीय राज्यमंत्री अर्जुनराम मेघवाल ने कहा कि यहां के लोगों को कुंभाराम लिफ्ट कैनाल का पानी मिलना चाहिए।  योजना के दूसरे फेज को मंजूरी दिलाने के लिए पूरे प्रयास किए जाएंगे। इस दौरान समाज के लोगों ने खेतड़ी मोड़ पर डॉ. भीमराव अंबेडकर की प्रतिमा लगाने की मांग की।

वहीं यूआईटी चेयरमैन हरिराम रणवां, विधायक गोरधन वर्मा, विधायक चंद्रकांता मेघवाल, पूर्व विधायक फूलचंद गुर्जर, जिला प्रमुख अपर्णा रोलन, बतौर विशिष्ट अतिथि मौजूद रहे। 

إرسال تعليق

0تعليقات
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.
إرسال تعليق (0)


Neemkathana News

नीमकाथाना न्यूज़.इन

नीमकाथाना का पहला विश्वसनीय डिजिटल न्यूज़ प्लेटफॉर्म..नीमकाथाना, खेतड़ी, पाटन, उदयपुरवाटी, श्रीमाधोपुर की ख़बरों के लिए बनें रहे हमारे साथ...
<

#buttons=(Accept !) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Learn More
Accept !