पांच सूत्रीय मांगों पर नारेबाजी कर संघर्ष समिति ने फूंका पालिकाध्यक्ष का पुतला

0
शहीद प्रतिमा के लिए जगह देने व नामकरण का मामला : रामलीला मैदान से विरोध रैली व पुतले की शवयात्रा आज

नीमकाथाना न्यूज़- शहीद सम्मान बचाओ संघर्ष समिति द्वारा पांच सूत्रीय मांगों पर शुक्रवार को भी क्रमिक अनशन व धरना जारी रहा। शहीदों के अपमान पर कई युवा संगठनों ने पालिका कार्यालय पर प्रदर्शन कर पालिकाध्यक्ष त्रिलोक दीवान का पुतला फूंका। इस दौरान मांगों को लेकर नारेबाजी की गई।


संघर्ष समिति संयोजक सांवलराम यादव ने बताया कि दोपहर को धरना स्थल पर सदबुद्धि यज्ञ हुआ। जिसमें बड़ी संख्या ने लोगों ने पालिकाध्यक्ष व कांग्रेस पार्षदों को सदबुद्धि के लिए आहुतियां डाली।

यादव ने बताया कि शनिवार सुबह 10.30 बजे रामलीला मैदान स्थित शहीद रामकुमार गुर्जर के स्मारक के पास आंदोलन से जुड़े लोग जमा होंगे। यहां से विरोध रैली के रूप में पालिकाध्यक्ष त्रिलोक दीवान के पुतले की शवयात्रा निकाली जाएगी। बाद में पालिका कार्यालय के सामने प्रदर्शन कर पुतला दहन किया जाएगा।

मामले को लेकर संघर्ष समिति की बैठक हुई जिसमें आंदोलन को तेज करने का निर्णय किया गया। समिति सदस्यों ने पालिकाध्यक्ष व कांग्रेस पार्षदों की हठधर्मिता पर नाराजगी जताई गई।

दूसरी ओर क्रमिक अनशन के दौरान तबियत बिगड़ने पर अस्पताल में भर्ती हुए खिंवाला निवासी गिरधारीलाल को जयपुर रैफर किया गया। 21 जने रहे क्रमिक अनशन पर : शहीद सम्मान की मांग पर पालिका कार्यालय पर शुक्रवार को 21 लोग शामिल हुए।

विरांगना कविता रानी ने क्रमिक अनशन पर शहीद परिवारों की महिलाओं के शामिल होने का भरोसा दिलाया।

शवयात्रा व विरोध रैली में कई संगठन होंगे शामिल : 

संघर्ष समिति संयोजक सांवल राम यादव ने बताया कि शहीद रामकुमार गुर्जर के स्मारक से रवाना होने वाली शवयात्रा व विरोध रैली में इंजीनियर धर्मपाल गुर्जर, कर्ण सिंह तंवर बोपिया, पाटन पंस सदस्य व विपक्ष के नेता सुरेश यादव एवं यादव महासभा अध्यक्ष संजय यादव भी शामिल होंगे। प्रदर्शन में कई संगठनों के लोग व ग्रामीण शामिल होंगे।

धरने में भूपसिंह यादव, सुग्गाराम, पूर्व सरपंच भोपाल सैनी, यादव समाज अध्यक्ष संजय यादव, हरफूल यादव, जयप्रकाश यादव, बाबूलाल यादव, गजानंद यादव, सुंदर पहलवान, राजपाल डोई, नृसिंहपुरी सरपंच गोपाल सैनी, प्रमोद यादव, सुरेश यादव, कृष्ण कुमार, शंकरलाल, रामस्वरूप यादव, रघुवीर, तेजपाल गुर्जर, पूर्व नपा अध्यक्ष ओमप्रकाश कटारिया, गजानंद सैनी आदि लोग शामिल हुए।

إرسال تعليق

0تعليقات
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.
إرسال تعليق (0)


Neemkathana News

नीमकाथाना न्यूज़.इन

नीमकाथाना का पहला विश्वसनीय डिजिटल न्यूज़ प्लेटफॉर्म..नीमकाथाना, खेतड़ी, पाटन, उदयपुरवाटी, श्रीमाधोपुर की ख़बरों के लिए बनें रहे हमारे साथ...
<

#buttons=(Accept !) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Learn More
Accept !