कांग्रेस जिलाध्यक्ष अपने सम्मान समारोह में बोले-संगठन की मजबूती के लिए जुटें

0
नीमकाथाना- कांग्रेस जिलाध्यक्ष पीएस जाट का शनिवार को नीमकाथाना में कई जगह स्वागत हुआ। रेलवे फाटक से शुरू हुए जुलूस में नीमकाथाना ब्लॉक अध्यक्ष महेंद्र मांडिया सहित कई लोग शामिल हुए। सुभाष मंडी, कपिल मंडी व खेतड़ी मोड़ पर कई जगह कांग्रेस नेताओं का स्वागत हुआ।


कांग्रेस कार्यालय पर हुई सभा में जिलाध्यक्ष पीएस जाट ने संगठन की मजबूती पर जोर दिया। इस मौके पर पूर्व विधायक रमेश खंडेलवाल, पंस प्रधान सिक्को देवी, नपा अध्यक्ष त्रिलोक दीवान, सैनी समाज अध्यक्ष सुंदरमल सैनी, अभिभाषक संघ अध्यक्ष बंटेश कुमार सैनी, जाट छात्रावास अध्यक्ष हरिसिंह गोड़ावास, जिप सदस्य प्रवीण जाखड़, कैलाश बोपिया आदि ने संबोधित किया।

जाट ने नवनियुक्त नीमकाथाना ब्लॉक अध्यक्ष महेंद्र मांडिया के कार्यालय का फीता काटा। मांडिया को संगठन मजबूत करने के लिए शपथ दिलाई गई।

इससे पूर्व गुहाला, चला, सिरोही में कांग्रेस जिलाध्यक्ष जाट का स्वागत हुआ। कार्यक्रम में पूर्व अध्यक्ष भगवानसहाय कस्वा, गिरवर सैनी, व्यापार संघ महासचिव सत्यनारायण अग्रवाल, रामनारायण अग्रवाल, प्रदेश सचिव रसीद खां, सरपंच संघ अध्यक्ष बीरबल काजला, सतीश शर्मा, घासीराम शर्मा, मालाराम गुर्जर आदि लोग मौजूद थे।

शक्ति-एप को लेकर बेगा की नांगल में बैठक हुई

पाटन में प्रदेश कांग्रेस कमेटी सदस्य सुरेश मोदी ने कहा कि कार्यकर्ता शक्ति-एप के जरिए शीर्ष नेतृत्व से जुड़ेगा। राष्ट्रीय अध्यक्ष राहुल गांधी के शक्ति आपके द्वार सदस्यता अभियान की शनिवार को पाटन के बेगा की नांगल में बैठक हुई।

नवनियुक्त पाटन ब्लॉक अध्यक्ष कांताप्रसाद शर्मा ने शक्ति-एप के बारे में जानकारी दी। कांग्रेस कार्यकर्ताओं को एप से जुड़ने का आह्वान किया। एप के जरिए राष्ट्रीय नेतृत्व सीधे कार्यकर्ता से संवाद करेंगे। इस मौके पर सेवादल के मदनलाल आडतिया, पूर्व सरपंच रामस्वरूप, धंशीराम यादव, कैलाशचंद्र, जगदीशप्रसाद, सत्येंद्र कुमार, मालाराम, सरदाराराम, पूरणमल आदि शामिल हुए। 

إرسال تعليق

0تعليقات
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.
إرسال تعليق (0)


Neemkathana News

नीमकाथाना न्यूज़.इन

नीमकाथाना का पहला विश्वसनीय डिजिटल न्यूज़ प्लेटफॉर्म..नीमकाथाना, खेतड़ी, पाटन, उदयपुरवाटी, श्रीमाधोपुर की ख़बरों के लिए बनें रहे हमारे साथ...
<

#buttons=(Accept !) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Learn More
Accept !