आधा घंटे सड़क पर तड़पते रहे घायल, लोग फोटो खींचते रहे पुलिस पहुंची तो जीप से अस्पताल पहुंचाया, दोनों की मौत

0
सिरोही के पास कैरोठ चौराहे पर हुआ हादसा, बाइक पर सवार थे दोनों युवक, अज्ञात वाहन ने मारी टक्कर

सिरोही के पास कैरोठ चौराहे पर हुए सड़क हादसे में घायल दो युवक आधा घंटे तक सड़क पर तड़पते रहे। उनके शरीर से खून बहता गया, लेकिन किसी ने नहीं संभाला। लोग पुलिस व एम्बुलेंस को फोन लगाते रहे। पचलंगी पुलिस चौकी के जवान पंकज वर्मा ने जीप से घायलों को अस्पताल पहुंचाया। वहां स्वास्थ्य केंद्र पर डॉक्टर नहीं मिला। पुलिस दोनों को उदयपुरवाटी अस्पताल ले गई। वहां डाॅक्टरों ने दोनों को मृत घोषित कर दिया।


मृतकों की पहचान नीमकाथाना के भूदोली निवासी रघुवीर (34) पुत्र दिलीप सिंह व कुरबड़ा निवासी महेंद्र गुर्जर (35) पुत्र हजारी गुर्जर के रूप में हुई है। पुलिस के मुताबिक बाइक सवार रघुवीर व महेंद्र गुढ़ा गांव से नीमकाथाना लौट रहे थे। कैरोठ चौराहे पर अज्ञात वाहन से टक्कर हो गई। दोनों युवक उछल कर बाइक से 20 फीट दूर औंधे मुंह गिरे। तेज धमाके की आवाज सुनकर आसपास के लोग मौके पर पहुंच गए।

घायल युवक आधा घंटे तक तड़पते रहे, लेकिन उनके इर्द-गिर्द जुटी भीड़ तमाशबीन बनी रही। कुछ युवक मोबाइल पर फोटो व वीडियो बनाते रहे। मदद के लिए लोगों ने पुलिस व एम्बुलेंस को जरूर फोन किए, लेकिन कोई संभालने आगे नहीं आया। पचलंगी पुलिस चौकी के पंकज वर्मा निजी वाहन से युवकों को अस्पताल लेकर गए। हालांकि वे दोनों की जान नहीं बचा सके।

पचलंगी में नहीं मिले डॉक्टर 

घायल युवकों को पुलिस जीप से पचलंगी स्वास्थ्य केंद्र ले गई। यहां डॉक्टर नहीं मिले तो पुलिस दोनों को उदयपुरवाटी ले गई। अस्पताल पहुंचने से पहले ही दोनों की मौत हो गई। शवों को उदयपुरवाटी अस्पताल के मुर्दाघर में रखवाया गया है। मोबाइल के आधार पर पुलिस ने मृतकों के परिजनों को सूचना दी है। फिलहाल हादसे की वजह सामने नहीं आई है। दुर्घटना के बाद दूसरा वाहन भी मौके से गायब है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

हादसे की तस्वीरों ने चौंकाया

हादसे के बाद वायरल हुए वीडियो व फोटो ने सभी को चौंकाया। लोगों की संवेदनशीलता पर सवाल खड़े हो गए। वीडियो व फोटो में सड़क पर दोनों युवक तड़पते हुए दिखाई दे रहे हैं। लोग मदद के लिए एम्बुलेंस नहीं पहुंचने की बात करते हैं। दोनों के शरीर से निकला खून सड़क पर बहता दिखाई दे रहा है, लेकिन तपती दोपहर में कोई संभालने आगे नहीं आया।

बाइक-कार भिड़ंत में दो घायल

नीमकाथाना-खेतड़ी रोड़ पर सूर्या होटल के पास शुक्रवार दोपहर को बाइक-कार भिड़ंत में दो जने घायल हो गए। कपिल अस्पताल में घायलों को उपचार के बाद जयपुर रैफर किया गया। जानकारी के मुताबिक खेतड़ी रोड पर कार-बाइक में अचानक आमने- सामने की भिड़ंत हो गई। हादसे में बबाई निवासी विजय पुत्र मनोहरलाल व कमल घायल हुए है। हादसे के बाद कार सड़क के नीचे पलटी खाते हुए उलटी हो गई।

Source- Dainik Bhaskar

إرسال تعليق

0تعليقات
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.
إرسال تعليق (0)


Neemkathana News

नीमकाथाना न्यूज़.इन

नीमकाथाना का पहला विश्वसनीय डिजिटल न्यूज़ प्लेटफॉर्म..नीमकाथाना, खेतड़ी, पाटन, उदयपुरवाटी, श्रीमाधोपुर की ख़बरों के लिए बनें रहे हमारे साथ...
<

#buttons=(Accept !) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Learn More
Accept !