नीमकाथाना में बंदर का आतंक, हमले में एक दर्जन लोग जख्मी, डर के मारे एक युवक छत से कूदा...

0
नीमकाथाना-| छावनी में पिछले दो दिनों से एक बंदर के आतंक से लोग परेशान हैं। यहां बंदर के काटने से करीब एक दर्जन से ज्यादा लोग जख्मी हुए हैं। वहीं सिरोही के वार्ड 16 में एक युवक बंदरों सेबचने के लिए छत से कूद गया। इससे युवक राजेश घायल हो गया।

वह छत पर टहल रहा था, तभी बंदरों ने उस पर हमला कर दिया। उसके पैरों में चोट आई है। बंदरो के हमले में गांवड़ी मोड़ निवासी संतोष देवी मीणा, नारायणी सैनी, प्रताप सैनी, संगीता सैनी सहित कई बच्चे जख्मी हुए हैं। इधर, गांवड़ी मोड़ के लोगों ने वन विभाग व पालिका प्रशासन को शिकायत देकर उत्पाती बंदर को पकड़ कर जंगल में छोड़ने की मांग की है।

जानकारी के मुताबिक गांवड़ी मोड़ की कॉलोनी में एक उत्पाती बंदर आ गया। उसने कई लोगों को काट लिया। लोगों ने बंदर को पकड़ने के प्रयास भी किए, लेकिन असफल रहेे। बंदर ने महिलाओं व बच्चों को जख्मी किया है। गजानंद सैनी नेबताया कि उत्पाती बंदरों से लोग डरे हुए हैं।

महिलाओं का घरों सेबाहर निकलना मुश्किल हो गया है। इसकी शिकायत वन विभाग व पालिका प्रशासन से की गई, लेकिन संसाधन नहीं होने की कहकर जिम्मेदारों ने पल्ला झाड़ लिया। दूसरी और सिरोही के लोग बताते हैं कि पहले यहां दो तीन बंदर ही थे, लेकिन अब जंगल के दर्जनों बंदर आ गए हैं।

إرسال تعليق

0تعليقات
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.
إرسال تعليق (0)


Neemkathana News

नीमकाथाना न्यूज़.इन

नीमकाथाना का पहला विश्वसनीय डिजिटल न्यूज़ प्लेटफॉर्म..नीमकाथाना, खेतड़ी, पाटन, उदयपुरवाटी, श्रीमाधोपुर की ख़बरों के लिए बनें रहे हमारे साथ...
<

#buttons=(Accept !) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Learn More
Accept !