नीमकाथाना: भाजपा नेता बाेले-एसीएसटी एक्ट और कर्मचारियों की नाराजगी हार की वजह...

0
नीमकाथाना न्यूज़- विधानसभा चुनावों में हुई हार की समीक्षा के लिए मंगलवार काे भाजपा कार्यालय में बैठक हुई। पार्टी नेता संगठनात्मक ढांचे पर खुलकर बाेले। पार्टी की कमजोरियों का खुलकर जिक्र किया।

हार के कारण गिनाते हुए नेताओं ने कहा कि एससीएसटी एक्ट व सरकारी कर्मचारियों की नाराजगी चुनावी हार की बड़ी वजह रही। बूथ पर कार्यकर्ताओं ने जिम्मेदारी निभाई, लेकिन अपेक्षा के अनुरूप परिणाम नहीं मिले।

नेताओं ने संगठन के ढांचे में परिवर्तन व सक्रिय करने पर जाेर दिया। इससे आगामी लोकसभा चुनावों में बेहतर नतीजे मिल सकें।

पूर्व विधायक प्रेमसिंह बाजाैर ने भी माना कि एससी एसटी एक्ट पर दलित वर्ग की नाराजगी भारी पड़ी। सरकारी कर्मचारी भी पार्टी से नाराज थे। बड़े नेता समय पर दोनों वर्गाें काे संतुष्ट नहीं कर सके। कांग्रेस ने लोगों काे झूठ बाेलकर भ्रमित किया।


अब संगठन की मजबूती पर जाेर देना हाेगा। कार्यकर्ताओं काे एकजुट रहना हाेगा। बाजाैर ने कहा कि वे महीने में 10 दिन नीमकाथाना में रहेंगे। उनकी लोगों के बीच नहीं रहने की शिकायत काे भी दूर किया जाएगा। सांसद स्वामी सुमेधानंद सरस्वती ने कहा लोकसभा चुनावों के लिए कार्यकर्ता तैयारियां शुरू कर दें।

विस चुनावों की हार से पार्टी नेता भी सबक लेंगे। समीक्षा बैठक में पूर्व विधायक फूलचंद गुर्जर, पूर्व भाजपा जिलाध्यक्ष हरिराम रणवां, भाजपा जिलाध्यक्ष विष्णु चेतानी, विजय बंसल, रामस्वरूप यादव, मन्नालाल सैनी आदि लोगों ने संबोधित किया।

إرسال تعليق

0تعليقات
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.
إرسال تعليق (0)


Neemkathana News

नीमकाथाना न्यूज़.इन

नीमकाथाना का पहला विश्वसनीय डिजिटल न्यूज़ प्लेटफॉर्म..नीमकाथाना, खेतड़ी, पाटन, उदयपुरवाटी, श्रीमाधोपुर की ख़बरों के लिए बनें रहे हमारे साथ...
<

#buttons=(Accept !) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Learn More
Accept !