ईओ सलीम खान ने कार्यभार संभाला, कर्मचारी व पार्षदों ने किया स्वागत

Jkpublisher
0
शहर में बन रहे अवैध काॅम्प्लैक्सों पर कार्यवाही बड़ी चुनौती

नीमकाथाना न्यूज़- स्वायत शासन विभाग ने मंगलवार को आदेश जारी किया था। जिसमें नगरपालिका नीमकाथाना में ईओ सलीम खान को दोबारा लगाया गया। ईओ खान ने बुधवार दोपहर 12 बजे कार्यभार ग्रहण किया। कर्मचारी, पार्षदगणों सहित सामाजिक कार्यकर्ताओं ने ईओ का माला व साफा पहनाकर स्वागत किया।

ईओ खान का दिसंबर 2017 में यहां से तबादला हुआ था। उनकी जगह विशाल यादव को लगाया गया था। यादव को पालिका क्षेत्र में बने अवैध काॅम्प्लैक्सों को सीज करने की कार्यवाही के लिए एपीओ कर दिया गया था।

जिससे पालिका में ईओ का पद करीब चार पांच महिने रिक्त रहा था। उसके बाद शाहपुरा ईओ फेतहसिंह मीणा को अतिरिक्त कार्यभार दे रखा था। जिससे पालिका का कार्य प्रभावित हो गया था।
नीमकाथाना में नगरपालिका ईओ सलीम खान के कार्यभार संभालने के दौरान कर्मचारियों व पार्षदों ने माला व साफा पहनाकर स्वागत किया।
गौरतलब है कि स्वायत शासन विभाग ने सात जनवरी को आदेश जारी करते हुए पालिका उदयपुरवाटी के ईओ को नीमकाथाना का अतिरिक्त चार्ज के निर्देश दिए थे लेकिन मंगलवार को चोमू से सलीम खान को नीमकाथाना नगरपालिका में ईओ पद के आदेश जारी कर दिए।

वहीं शहर में बिना निर्माण स्वीकृति के कई अवैध काॅम्प्लैक्सों का निर्माण हो गया और कईयों का निर्माण चल रहा हैं। ऐसे में ईओ सलीम खान के लिए अवैध काॅम्प्लैक्सों पर कार्यवाही की बड़ी चुनौती खड़ी हो गई। अवैध काॅम्प्लैक्सों को लेकर सामाजिक कार्यकर्ताओं द्वारा लिखित में शिकायतें भी दर्ज हैं।



إرسال تعليق

0تعليقات
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.
إرسال تعليق (0)


Neemkathana News

नीमकाथाना न्यूज़.इन

नीमकाथाना का पहला विश्वसनीय डिजिटल न्यूज़ प्लेटफॉर्म..नीमकाथाना, खेतड़ी, पाटन, उदयपुरवाटी, श्रीमाधोपुर की ख़बरों के लिए बनें रहे हमारे साथ...
<

#buttons=(Accept !) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Learn More
Accept !