नीमकाथाना। कोतवाली पुलिस ने 10 वर्षों से फरार स्थाई वारंटी को गिरफ्तार किया। पुलिस अधीक्षक सीकर द्वारा अभियान चलाया जा रहा है। जिसके तहत अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक व वृताधिकारी के निर्देशन में थानाधिकारी राजेश कुमार के निकटतम सुपरविजन में विशेष टीम का गठन किया। गठित विशेष टीम द्वारा अपराध पत्रावलीयों का गहनता से अवलोकन कर फरार मुल्जिम और वारंटियों पर मुखबीरी एंव तकनीकी सहायता से निगरानी शुरू की गई। सोमवार को सूचना मिलने पर एससी एसटी एक्ट सहित विभिन्न धाराओं में 10 साल से फरार आरोपी बसन्त कुमार पुत्र जीवणराम निवासी ढाणी न्यामाला तन पुरानाबास को आमदा स्थायी वारंट न्यायालय विशिष्ट न्यायाधीश अनुसूचित जाति और अनुसूचित जनजाति (अत्याचार निवारण अधिनियम) सीकर में गिरफ्तार किया गया है। उक्त वारण्टी हत्या के मामले में करीब 10 साल से फरार था। इस दौरान एचसी जगरूप सिंह, कर्मवीर, जगवीर सिंह, विकास कुमार शामिल रहे।
10 वर्ष से फरार स्थाई वारण्टी गिरफ्तार
November 29, 20211 minute read
0