वेदांता समूह व हुमाना पीपल टू पीपल के तत्वाधान में महिला दिवस मनाया
March 08, 20221 minute read
0
नीमकाथाना। नंदघर परियोजना वेदांता समूह एवं सहयोगी संस्था हुमाना पीपल टु पीपल इण्डिया के सहयोग से ब्लॉक के नंदघर आंगनबाड़ी बहादुर सिंह की ढाणी, फागनवास, मंडोली, इमलोहा श्यामपुरा, नली की ढाणी, टटेरा व खटकड़ केंद्रों पर जिला सहायक समन्वयक योगेश कुमार के मार्गदर्शन में अंतराष्ट्रीय महिला दिवस कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम को मनाने का उद्देश्य महिलाओं की उपलब्धियों, उनके जज्बे व उनकी एतिहासिक यात्राओं और उनके जीवन को याद करना है। तथा महिलाओं के खिलाफ भेदभाव को खत्म करने के लिए दुनिया भर में इस दिन को मनाया जाता है तथा महिलाओं के विकास पर ध्यान केंद्रित किया जा सके और उनकी उपलब्धियों पर गर्व किया जा सके। इस कार्यक्रम के दौरान नंदघरों पर महिलाओं के द्वारा मेंहदी प्रतियोगिता, मोमबत्ती प्रतियोगिता,खेल-कूद कार्यक्रम और रंगोली कार्यक्रम का आयोजन किया गया तथा इस अवसर पर मूवी के द्वारा महिला अधिकारों के बारे में जानकारी दी गई। हम सबके जीवन में महिला की भूमिका में मां बहन बेटी व बहू होती है जिनके बिना हम अधुरे होते हैं स्त्री है तो संसार है। अंत में सभी महिलाओं ने एक दूसरे को महिला दिवस की शुभकामनाएं दी। इस अवसर पर हुमाना संस्था के सभी कार्यकर्ता व आंगनवाड़ी केंद्रों कि सभी कार्यकर्ता , सहायिका व सभी आशा सहयोगिनी उपस्थित रहे।