भूदोली में युवक का शव 700 मीटर ऊंची पहाड़ी पर पेड़ पर लटका मिला, कड़ी मशक्कत के बाद उतारा नीचे

0
नीमकाथाना न्यूज रिपोर्ट
नीमकाथाना: सदर थाना इलाके के भूदोली के नजदीक बालसिंह की ढाणी के करीब 700 मीटर ऊंची पहाड़ी पर शव मिलने की सूचना से सनसनी फैल गई। सूचना पर सदर पुलिस मौके पर पहुंची। 
शव को नीचे उतारकर राजकीय कपिल जिला अस्पताल की मोर्चरी में रखवाया। जानकारी के मुताबिक हैड कांस्टेबल महेंद्र कुमार ने बताया कि थाने पर सूचना मिली थी। बाल सिंह की ढाणी में ऊंची पहाड़ी के ऊपर पेड़ पर शव लटका हुआ मिला। मौके पर पहुंचकर मौका मुआयना किया गया। 

700 मीटर ऊंची दुर्गम पहाड़ी से उतारा शव

पुलिस के मुताबिक शव को कड़ी मशक्कत के बाद नीचे उतारा गया। सूचना पर सरपंच दिनेश जांगिड़, ग्राम रक्षक रमेश चंद्र मीणा, दिनेश मीणा पहुंचे। जहां सभी के सहयोग से करीब 700 मीटर ऊंची पहाड़ी से नीचे उतारा गया। 
करीब 10 दिन पुराना शव

जानकारी के मुताबिक शव करीब 10 दिन पुराना हैं। शव को राजकीय कपिल जिला अस्पताल की मोर्चरी में रखवाया गया। इस दौरान सदर थाने से सत्यप्रकाश, सुमन व चालक सुरेश कुमार मौजूद रहे।

शव की हुई शिनाख्त

थानाधिकारी पुष्पेंद्र सिंह ने बताया की शव की शिनाख्त महरौली छोटा पाना निवासी ऋतिक प्रताप सिंह पुत्र भारत सिंह के रूप में हुई। परिजन सूचना पर अस्पताल पहुंच गए। शुक्रवार सुबह शव का पोस्टमार्टम कर परिजनों को सुपुर्द किया जाएगा। 

भगेगा धाम पर रहता था मृतक, पुलिस ने नहीं की गुमशुदा की रिपोर्ट दर्ज

परिजन भारत सिंह ने बताया की जनवरी माह में ऋतिक प्रताप सिंह भगेगा धाम आया था। उसके बाद यहां रहने लग गया। भगेगा धाम से तुलसीदास महाराज ने बताया कि धाम से गए हुए 10 दिन हो गए थे। इसकी सूचना परिजन व पुलिस को भी दी गई थी। परिजन व महाराज ने गुमशुदा की रिपोर्ट दर्ज नहीं करने का आरोप लगाया।

नीमकाथाना न्यूज.इन, 5 वर्ष का विश्वास...

إرسال تعليق

0تعليقات
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.
إرسال تعليق (0)


Neemkathana News

नीमकाथाना न्यूज़.इन

नीमकाथाना का पहला विश्वसनीय डिजिटल न्यूज़ प्लेटफॉर्म..नीमकाथाना, खेतड़ी, पाटन, उदयपुरवाटी, श्रीमाधोपुर की ख़बरों के लिए बनें रहे हमारे साथ...
<

#buttons=(Accept !) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Learn More
Accept !