युवा जागृति संस्थान द्वारा आयोजित 16 वां दुर्गा पूजा महोत्सव की तैयारियां जोरों पर, 26 सितंबर को होगा शुरू

Jkpublisher
0
चीफ़ एडिटर मनीष टांक की रिपोर्ट....
नीमकाथाना: कस्बे में गत 15 वर्षों से आयोजित होने वाले नौ दिवसीय दुर्गा पूजा महोत्सव की तैयारियां जोरों पर हैं। 

इस बार जोशी कॉलोनी स्थित 16वें दुर्गा पूजा महोत्सव में अनूठी छटाओं का दृश्य ग्रामवासियों को देखने को मिलेगा। शारदीय नवरात्रि में शुरू होने वाले महोत्सव का उल्ल्हास अभी से देखने को मिल रहा है। 
शहर में पंडालों को भव्य स्वरूप देने का कार्य शुरू हो गया है। कोरोना संक्रमण के चलते दो साल दुर्गा पूजा महोत्सव का उल्लास फीका रहा। इस बार पूजा समितियों की ओर से महोत्सव को भव्य बनाने की तैयारी जोर-शोर से चल रही है। 

सामाजिक एवं धार्मिक संस्था युवा जागृति संस्थान के संरक्षक सत्यनारायण शर्मा ने बताया कि प्रति वर्ष आयोजित किये जाने वाले इस महोत्सव में माता रानी की सुबह व सांयकालीन भक्तिमय आरती, रात्रि में स्थानीय स्कूलों के नन्हे मुन्ने बच्चो द्वारा, अतिथि कलाकारों एवं धार्मिक पार्टियों दवारा सांस्कृतिक कार्यक्रम आयोजित किये जाते है।

अध्यक्ष रावत सिंह राणा के अनुसार दुर्गा पूजा महोत्सव अपने विभिन्न रूपों को संजोये हुए आगामी 26 सितम्बर से प्रारंभ होकर नौ दिन, 4 अक्टूबर 2022 तक अनवरत मनाया जाएगा।

दिनांक 5 अक्टूबर को नगर के प्रमुख मार्गों से होते हुए माता की शोभायात्रा विसर्जन हेतु निकाली जाएगी।

मीडिया प्रभारी शेखर ने बताया कि 5 अक्टूबर को अद्भुत अविस्मरणीय आतिशबाजी व कला कौशलों का प्रदर्शन होगा। रोज प्रातः 9:00 बजे एवं सायंकाल 7:00 बजे संगीतमय महाआरती की जाएगी। जिसका प्रसारण लाइव दुर्गा चैनल पर किया जाएगा। दो साल के बाद इस बार दुर्गा पूजा महोत्सव में श्रद्धालुओं की भीड़ उमड़ेगी।

विशेष:- दुर्गा पूजा महोत्सव की महाकवरेज आप नीमकाथाना न्यूज. इन व डिजिटल नीमकाथाना न्यूज ऐप जो कि प्ले स्टोर पर उपलब्ध हैं पर देख सकते हैं... https://play.google.com/store/apps/details?id=in.neemkathananews.digitalneemkathana

إرسال تعليق

0تعليقات
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.
إرسال تعليق (0)


Neemkathana News

नीमकाथाना न्यूज़.इन

नीमकाथाना का पहला विश्वसनीय डिजिटल न्यूज़ प्लेटफॉर्म..नीमकाथाना, खेतड़ी, पाटन, उदयपुरवाटी, श्रीमाधोपुर की ख़बरों के लिए बनें रहे हमारे साथ...
<

#buttons=(Accept !) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Learn More
Accept !