नीमकाथाना के युवक ललित कुमार ने ऊँची चोटी मेचोई पीक पर फहराया तिरंगा

Sonu Roy
0
नीमकाथाना: शहर के अभय कॉलोनी निवासी ललित कुमार सैनी पुत्र बंशीधर सैनी ने अपने बुलंद हौसलों के साथ भारत के लद्दाख के द्रास क्षेत्र में स्थित मेचोई पीक पर तिरंगा फहराया। जिससे अपने क्षेत्र व माता-पिता का नाम रोशन किया। युवक क्षेत्र का उभरता हुआ पर्वतारोही है इन्होंने है। जिसकी ऊंचाई 17907 फीट हैै।

जवाहर इंस्टिट्यूट ऑफ माउंटेनियरिंग एंड विंटर स्पोर्ट्स पहलगाम (जम्मू कश्मीर) द्वारा आयोजित  24  दिवसीय ट्रेनिंग प्रोग्राम के लिए पूरे भारतवर्ष से 36 प्रतिभागियों का ही चयन किया गया। 

जिसमें राजस्थान से ललित अकेला ही था। जिनकी ट्रेनिंग पहलगाम, सोनामार्ग मेचोई बेस कैंप  व मेचोई ग्लेशियर पर हुई। जहां 11 घंटे की कठिन चढ़ाई के बाद मेचोई पीक की फतह हासिल की। 

चढ़ाई को पूरा करने के दौरान ठंड तो एक बहुत बड़ी कठिनाई होती है। यह महीना पर्वतारोही को झमाझम बारिश व तेज हवा से रास्ता को अवरुद्ध करती है। पहाड़ों ग्लेशियर में काफी समस्याओं का सामना करना पड़ता है। रास्ते में लैंडस्लाइड करेवास बहुत सारी समस्याओं का सामना करना पड़ता है। सबसे बड़ी समस्या  माइनस टेंपरेचर होता है।

ललित कुमार सैनी ने इससे पहले मनाली में 
15500 फीट की चढ़ाई फतह कर चुके हैं, इनका सपना सबसे ऊंची चोटी माउंट एवरेस्ट को फतह करने का हैं।

إرسال تعليق

0تعليقات
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.
إرسال تعليق (0)


Neemkathana News

नीमकाथाना न्यूज़.इन

नीमकाथाना का पहला विश्वसनीय डिजिटल न्यूज़ प्लेटफॉर्म..नीमकाथाना, खेतड़ी, पाटन, उदयपुरवाटी, श्रीमाधोपुर की ख़बरों के लिए बनें रहे हमारे साथ...
<

#buttons=(Accept !) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Learn More
Accept !