नवरात्रि: दुसरे दिन मां दुर्गा के ब्रह्मचारिणी रूप का सजा दरबार, शाम को राष्ट्रीय स्तर के कवि देंगे प्रस्तुति

Jkpublisher
0

इंद्राज योगी की रिपोर्ट.....
नीमकाथाना। शहर में हो रहे दुर्गा पूजा महोत्सव के दूसरे दिन मां दुर्गा के ब्रह्मचारिणी रूप की पूजा अर्चना की गई। युवा जागृति संस्थान द्वारा आयोजित 16 वें दुर्गा पूजा महोत्सव पंडाल में दिनभर भक्तों का तांता लगा रहा। महिलाओं ने भजन कीर्तन किए और पूजा अर्चना कर प्रसाद ग्रहण किया। मंगलवार को शारदीय नवरात्र के दूसरे दिन पंडित अनूप शर्मा श्रीमाधोपुर ने मां दुर्गा के दूसरे स्वरूप ब्रह्मचारिणी की विधि विधान से पूजा अर्चना की। उन्होंने कहा कि मां ब्रह्मचारिणी की पूजा करने से साधक की मनोकामना पूर्ण होती है। दिन में पंडाल में भक्तों की भीड़ जुटी रही।
शाम को महा आरती के बाद होगा कवि सम्मेलन
संस्था के अध्यक्ष रावत सिंह राणा ने जानकारी देते हुए बताया कि 16 वें दुर्गा पूजा महोत्सव का आज दूसरा दिन हैं मां ब्रह्मचारिणी का भव्य दरबार सजाया गया हैं। शाम को महा आरती के बाद 8 बजे से कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे। जिसमें राष्ट्रीय स्तर के कवि अपनी प्रस्तुति देकर भक्तों को आनंदित करेंगे। 
इस मौके पर संरक्षक सत्य नारायण जोशी, कैलाश, संजय कुमार अग्रवाल, घनश्याम जांगिड़, मीडिया प्रभारी शेखर, दिनेश, ऋषि, रिंकू सहित कई कार्यकर्ता मौजूद रहे।

إرسال تعليق

0تعليقات
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.
إرسال تعليق (0)


Neemkathana News

नीमकाथाना न्यूज़.इन

नीमकाथाना का पहला विश्वसनीय डिजिटल न्यूज़ प्लेटफॉर्म..नीमकाथाना, खेतड़ी, पाटन, उदयपुरवाटी, श्रीमाधोपुर की ख़बरों के लिए बनें रहे हमारे साथ...
<

#buttons=(Accept !) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Learn More
Accept !