राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ का पथ संचलन व विजयादशमी उत्सव संपन्न

0
नीमकाथाना: राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ ने रविवार को विजयादशमी उत्सव व पथ संचलन निकाला गया। आरएसएस का पथ संचलन अग्रसेन वाटिका से प्रारंभ होकर मालनो का चौक, भूदोली रोड, खेतड़ी मोड़, कपिल मंडी और सुभाष मंडी होता हुआ कमला मोदी धर्मशाला से वापस अग्रसेन वाटिका पहुंचा। शहर के प्रमुख मार्गों पर संचलन का व्यपारिक, सामाजिक व राजनैतिक संगठनों द्वारा पुष्प वर्षा करके स्वागत किया। पूर्व विधायक प्रेम सिंह बाजोर ने भी कार्यकर्ताओं के साथ संचलन पर पुष्प वर्षा की, संचलन के समापन पर अग्रसेन वाटिका में विजयादशमी उत्सव मनाया गया। उत्सव के दौरान शस्त्र पूजन किया गया।

 उत्सव में आरएसएस के सीकर विभाग सेवा प्रमुख पुरुषोत्तम ने बौद्धिक देते हुए कहा की  प्रत्येक घर में शस्त्र और शास्त्र का होना आवश्यक है। शास्त्र से जीवन जीने की पद्धति सीखने को मिलती है वही शस्त्र आत्मरक्षा के लिए आवश्यक है। 

संघ हिंदू समाज में संगठन नही है बल्कि हिन्दू समाज का संगठन है। 2025 में संघ अपने 100 वर्ष पूरे कर लेगा। इन 100 वर्षों में संघ को प्रत्येक घर तक पहुंचना है।  संचलन कार्यक्रम में घोष (बैंड) का विशेष प्रदर्शन देखने योग्य था।

إرسال تعليق

0تعليقات
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.
إرسال تعليق (0)


Neemkathana News

नीमकाथाना न्यूज़.इन

नीमकाथाना का पहला विश्वसनीय डिजिटल न्यूज़ प्लेटफॉर्म..नीमकाथाना, खेतड़ी, पाटन, उदयपुरवाटी, श्रीमाधोपुर की ख़बरों के लिए बनें रहे हमारे साथ...
<

#buttons=(Accept !) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Learn More
Accept !