पत्रकार वार्ता! आत्मनिर्भर भारत योजना जैसे कार्यों से किसानों का जीवन स्तर बदला, लेकिन प्रदेश की सरकार किसान विरोधी

0
नीमकाथाना: भारतीय जनता पार्टी किसान मोर्चा प्रदेश उपाध्यक्ष व नीमकाथाना विधानसभा किसान मोर्चा प्रवास प्रभारी डॉक्टर सुमन कुलहरी गढ़वाल ने एक पत्रकार वार्ता आयोजित कर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा देशभर में चलाई जा रही किसान कल्याणकारी योजनाओं के बारे में जानकारी दी। उन्होंने बताया कि किसान सम्मान निधि योजना फसल बीमा योजना एपीओ जैविक खेती आत्मनिर्भर भारत योजना जैसे कार्यों से किसानों का जीवन स्तर बदल रहा है। लेकिन राजस्थान की कांग्रेस सरकार का रवैया किसान विरोधी है जो कि निंदनीय है। 

राजस्थान सरकार बढ़ते अपराधों को रोकने में नाकाम रही है। नेशनल क्राइम रिकॉर्ड ब्यूरो के अनुसार विगत 4 वर्षों में प्रदेश में 831000 से ज्यादा आपराधिक मुकदमे दर्ज हुए हैं। 4 वर्षों में महिलाओं पर अत्याचार के एक लाख 61 हजार से ज्यादा मुकदमे दर्ज हुए हैं। 6550 ज्यादा निर्दोष नागरिकों की हत्याएं हुई है। 

संपूर्ण राजस्थान में व्यापक स्तर पर सार्वजनिक हित की जमीनों पर अवैध कब्जे हुए हैं। सरकार ने वसूली तंत्र बन पाया है। सरकार के इस जंगलराज कुशासन और भ्रष्टाचार के खिलाफ जनता में भारी आक्रोश है। भारतीय जनता पार्टी द्वारा समूचे प्रदेश में निकाली जा रही जन आक्रोश यात्राओं में जनता की पीड़ा को आवाज देने का काम किया जा रहा है। 

राजस्थान की सरकार जनकल्याण की दृष्टि से पूर्णता विफल है। आगामी चुनाव में भारतीय जनता पार्टी प्रचंड बहुमत के साथ राजस्थान में सरकार बनाएगी और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में किसान कल्याण का मार्ग प्रशस्त होगा।

إرسال تعليق

0تعليقات
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.
إرسال تعليق (0)


Neemkathana News

नीमकाथाना न्यूज़.इन

नीमकाथाना का पहला विश्वसनीय डिजिटल न्यूज़ प्लेटफॉर्म..नीमकाथाना, खेतड़ी, पाटन, उदयपुरवाटी, श्रीमाधोपुर की ख़बरों के लिए बनें रहे हमारे साथ...
<

#buttons=(Accept !) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Learn More
Accept !