नीमकाथाना में निकाली गई भव्य भगवा रैली, जय श्री राम के नारों से गूंजा जिला नीमकाथाना

Sonu Roy
0
नीमकाथाना में रामनवमी से पूर्व भगवा रैली का आयोजन किया गया, समूचा नीमकाथाना  शहर भगवा रैली से भगवामय  नजर आया, हजारों की संख्या में राम भक्त भगवा रैली  में जुटे। रामभक्त भगवा साफा पहन कर और भगवा ध्वज लेकर काफी उत्साहित नजर आए। इस दौरान लोगों ने जय श्री राम के जयकारे लगाए।
प्रशासन ने शोभायात्रा के दौरान कड़ी निगरानी रखी, पुलिस प्रशासन ने अतिरिक्त पुलिस जाब्ता लगा रखा था, पुलिस उपाधीक्षक गिरधारी लाल शर्मा स्वयं पूरी व्यवस्था देख रहे थे। शोभायात्रा में राम दरबार की झांकी आकर्षण का केंद्र रही। श्रद्धालुओं ने भगवा ध्वज के साथ राष्ट्रीय ध्वज तिरंगे भी रैली में लहराए।

दो भगवा रैलियों का हुआ महासंगम

नीमकाथाना शहर में आज  दो भगवा रैली निकाली गई,  छावनी रामलीला मैदान से शुरू हुई भगवा रैली और श्रीराम मंदिर से शुरू हुई भगवा रैली का खेतड़ी मोड़ पर समागम हुआ,  खेतड़ी मोड़ से समागम के बाद विशाल भगवा रैली कपिल मंडी, सुभाष मंडी, शाहपुरा रोड, मालनियों का चौक, राव जी का मोहल्ला होते हुए श्री राम मंदिर पहुंची। 

यात्रा संयोजक जयप्रकाश लोढ़ा ने बताया कि शोभा यात्रा में जुटे हजारों राम भक्तों का जगह-जगह व्यापारिक, सामाजिक, धार्मिक और राजनेतिक संगठनों ने पुष्प वर्षा से स्वागत और जगह जगह पानी की व्यवस्था की गई,  शोभायात्रा में  चार डीजे राममंदिर से और एक डीजे छावनी क्षेत्र की रैली में शामिल किया गया, रामलीला मंडल की तरफ से बग्घी में राम दरबार की जीवंत झांकी भी निकाली गई, 

रामोत्सव आयोजन समिति के संयोजक जयप्रकाश लोढ़ा ने प्रशासनिक, पुलिस विभाग और नीमकाथाना के सभी संगठनों का रैली में सहयोग करने पर आभार प्रकट किया।

إرسال تعليق

0تعليقات
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.
إرسال تعليق (0)


Neemkathana News

नीमकाथाना न्यूज़.इन

नीमकाथाना का पहला विश्वसनीय डिजिटल न्यूज़ प्लेटफॉर्म..नीमकाथाना, खेतड़ी, पाटन, उदयपुरवाटी, श्रीमाधोपुर की ख़बरों के लिए बनें रहे हमारे साथ...
<

#buttons=(Accept !) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Learn More
Accept !