जन आक्रोश महाघेराव की तैयारी कर रही भाजपा: 28 को सीकर में कलेक्ट्रेट का घेराव करेगी भाजपा,नीमकाथाना में हुई बैठक।

Sonu Roy
0
नीमकाथाना: भारतीय जनता पार्टी द्वारा 28 अप्रेल को सुबह 11 बजे कल्याण सर्किल स्थित रानी महल में सभा करने के बाद कलेक्ट्रेट तक रैली के रूप में जनाक्रोश महाघेराव की तैयारी के लिए भाजपा कार्यालय बाजौर हाउस नीमकाथाना में कार्यकर्ताओं की बैठक हुई।
पूर्व विधायक गोवर्धन प्रधान ने संबोधित करते हुए कहा कि कांग्रेस सरकार के खिलाफ बड़ी सभा रखी गई हैं, कांग्रेस सरकार ने जो वादे किए थे उन खरा नही उतरा हैं, किसानों के साथ में अन्याय हुआ,महिलाओं के साथ अत्याचार हुआ,युवाओ के साथ धोखा हुआ हैं और आज इस राजस्थान की हालत हैं चाहे भ्रष्टाचार हो चाहे अत्याचार हो इस धरती पर जो भी अन्याय पूर्ण काम होते हैं वो इस सरकार की पहली प्राथमिकता हैं। साढ़े चार साल में इन्होंने जैसा काम किया हैं वह काम धरातल पर अभी तक नही आये हैं यानी इस सरकार ने जो घोषणा की थी लेकिन उस घोषणा का धरातल पर काम नही हुआ है।

इसलिए सीकर में  भाजपा द्वारा कलेक्ट्रेट का घेराव करेंगे। वही किसान मोर्चा प्रदेशाध्यक्ष हरिराम रणवा ने कहा कि जंगलराज देने वाली राजस्थान सरकार के खिलाफ संपूर्ण प्रदेश में जन आक्रोश यात्रा निकाली गई उस यात्रा में ही प्रत्येक जिला मुख्यालय पर कलेक्ट्रेट का महाघेराव होगा। पहले किसानों की फसल पाला पड़ने से खराब हुई और बाद में बृह ओलो से किसानों को भारी नुकसान पहुँचा, फिर भी किसानों को मुआवजा नहीं दिया गया और किसानों को राजस्थान सरकार ने गुमराह किया।
बैठक में किसान मोर्चा प्रदेशाध्यक्ष हरिराम रणवा, पुर्व विधायक धोद गोर्वधन वर्मा, भाजपा जिला संगठन प्रभारी दिनेश धाबाई, ओमप्रकाश, जिला प्रमुख प्रतिनिधि विक्रम सिंह बाजोर, पाटन प्रधान सुवालाल सैनी, पुर्व प्रधान सन्तोष गुर्जर, नीमकाथाना उपप्रधान सुरेन्द्र खरबास, प्रमोदसिह बाजोर,  दोलतराम गोयल, बाबुलाल गुर्जर, आईटी व सोशल मीडिया विधानसभा सयोंजक रामसिंह गुर्जर एडवोकेट, रामस्वरूप यादव  ने संबोधित किया।

إرسال تعليق

0تعليقات
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.
إرسال تعليق (0)


Neemkathana News

नीमकाथाना न्यूज़.इन

नीमकाथाना का पहला विश्वसनीय डिजिटल न्यूज़ प्लेटफॉर्म..नीमकाथाना, खेतड़ी, पाटन, उदयपुरवाटी, श्रीमाधोपुर की ख़बरों के लिए बनें रहे हमारे साथ...
<

#buttons=(Accept !) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Learn More
Accept !