महिला पहलवानों के समर्थन में सर्व समाज, प्रदर्शन कर एसडीएम को राष्ट्रपति के नाम सौंपा ज्ञापन
مايو 30, 2023
0
नीमकाथाना: पहलवानों के समर्थन में सर्व समाज के लोगों ने उपखंड कार्यालय पर नारेबाजी कर विरोध जताया। कुश्ती संघ के अध्यक्ष बृजभूषण सारण को गिरफ्तार करने की मांग को लेकर राष्ट्रपति के नाम ज्ञापन सौंपा। राष्ट्रीय लोकतांत्रिक पार्टी के राष्ट्रीय महासचिव मनीष चौधरी ने बताया कि भारत देश के लिए ओलम्पिक खेलों व अन्य स्पर्धाओं में देश के लिए गोल्ड मैडल जीतकर भारत देश के तिरंगे की शान रखने वाली, देश का नाम पूरे विश्व मे करने वाली महिला पहलवानों के साथ बदतमीजी करके उनका शोषण करने वाला ब्रजभूषण सिंह के खिलाफ सुप्रीम कोर्ट के आदेश से एफआईआर दर्ज हुई थी। आज तक न उसके खिलाफ जांच हुई न ही उसको गिरफ्तार किया गया है। जिससे लोगो में आक्रोश है। लोगों की मांग है कि जल्द से जल्द बृजभूषण को गिरफ्तार करवाकर, देश की महिला पहलवानो को न्याय दिलवाया जाए।उन्होंने कहा की अगर जल्द से जल्द कार्यवाही नही हुई तो उग्र आंदोलन करेंगे। इस दौरान जाट महासभा जिला अध्यक्ष हरि सिंह गोडावास, कैलाश मीणा, डॉ जवाहर सिंह, सुरेश खैरवा, बीरबल काजला, बलवीर खैरवा, राजेश बाजिया, पवन मील, दीपेंद्र दिवाच, देवेंद्र बिजारणिया, केसी लाम्बा, ओमप्रकाश नेहर, शेरा गोडावास, अनिल काजला सहित अनेक सैकड़ो लोग मौजूद रहे।