पशुपालकों को राहत! लंपी में मृत पशुओं का पैसा सीधे खाते में जमा, पशुपालक बोलें: नया पशु खरीदेंगे बच्चो को पिलाएंगे दूध, मुख्यमंत्री का जताया आभार

Sonu Roy
0
नीमकाथाना: अग्रसेन भवन में आज राजस्थान किसान महोत्सव के तहत लंपी रोग आर्थिक सहायता वितरण कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम में वीडियो कॉन्फ्रेंस जरिए मुख्यमंत्री अशोक गहलोत संबोधित किया। इस दौरान कार्यक्रम में राजस्थान व्यापारी कल्याण बोर्ड के अध्यक्ष व नीमकाथाना विधायक सुरेश मोदी ओएसडी हरजीलाल अटल, एडीएम अनिल महला, उप निर्देशक पशुपालन विभाग गोपीराम कुमावत, उपखंड अधिकारी राजवीर यादव तहसीलदार सज्जन कुमार लाटा सहित अनेक जनप्रतिनिधियों एवं लाभार्थियों ने कार्यक्रम में भाग लिया। 

मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने प्रदेश की लंपी से मरने वाली 41 हजार पशुपालकों की दुधारू गायों के लिए 175 करोड़ रुपए की राशि किसानों के खातों में डाली। नीमकाथाना जिले के नीमकाथाना व पाटन के 151 पशुपालकों को 40-40 हजार रुपये की सहायता राशि मुख्यमंत्री अशोक गहलोत द्वारा उनके खाते में डाली गई। 

नया पशु खरीदेंगे, बच्चो को दूध पिलाएंगे

मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने वर्चुअल के माध्यम से नीमकाथाना की दो पशुपालक महिलाओं से भी सीधा संवाद किया। राणासर की रहने वाली पशुपालक आंची देवी से मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने पूछा कि आप अब इन पैसों का क्या करोगे तो  महिला बोली गाय लेकर आऊंगी ओर बच्चों को दूध पिलाऊंगी मुख्यमंत्री अशोक गहलोत मुस्कुराते हुए बोले बहुत बढ़िया। 

वही नीमकाथाना के सिरोही की पशुपालक कमला देवी से भी मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने वर्चुअल के माध्यम से बात की महिला ने कहा कि लंपी की बीमारी से मेरी गाय की मौत हो गई थी गाय का इलाज भी करवाया लेकिन नहीं बच सकी अब पशुपालकों को आप 40 हजार रुपये की सहायता दे रहे हो उससे पशुपालक फिर से पशुपालन का रोजगार कर सकेंगे। मुख्यमंत्री ने महँगाई राहत केंप की भी महिला से चर्चा की। वही मुख्यमंत्री अशोक गहलोत को नीमकाथाना जिला बनाने को लेकर धन्यवाद दिया।

सहायता राशि से पशुपालकों को बहुत सहारा मिला
 इस दौरान विधायक सुरेश मोदी ने कहा कि लंपी रोग से जिन गायों की मौत हुई थी पशुपालकों राज्य सरकार ने 40-40 हजार रुपये दिए गए हैं। नीमकाथाना के आस पास के इलाकों में 175 गायों की मौत हुई थी जिसमे कुछ दिक्कत की वजह से 25 लोगों को अभी पैसा नही मिल पाया हैं। बाकी सभी को मुख्यमंत्री ने सीधे पशुपालकों के खातों में पैसा पहुँचा दिया हैं। विधायक ने कहा कि पशुपालकों पर जो संकट आया था उनको राज्य सरकार यह सहायता राशि देकर पशुपालकों को बहुत सहारा मिलेगा। 

विधायक मोदी ने भाजपा पर निशाना साधा
विधायक ने मीडिया से कहा कि जो गायों के नाम पर वोट मांगते हैं उन्होंने एक भी काम गायों के लिए नही किया। बीजेपी सरकार ने एक भी रुपया गायों के लिए गौशाला में अनुदान नही दिया। यह काम केवल राजस्थान सरकार की कर सकती हैं। राज्य सरकार ने अनुदान की राशि भी बढ़ाई हैं। 

इस दौरान बीडीओ कृष्ण मुरारी छालिया, राजेंद्र यादव सहित अनेक अधिकारी जनप्रतिनिधि एवं पशुपालक रहे मौजूद।

إرسال تعليق

0تعليقات
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.
إرسال تعليق (0)


Neemkathana News

नीमकाथाना न्यूज़.इन

नीमकाथाना का पहला विश्वसनीय डिजिटल न्यूज़ प्लेटफॉर्म..नीमकाथाना, खेतड़ी, पाटन, उदयपुरवाटी, श्रीमाधोपुर की ख़बरों के लिए बनें रहे हमारे साथ...
<

#buttons=(Accept !) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Learn More
Accept !