भाजपा नेता भूदोली के नेत्तृत्व मे आयोजित विशाल बाइक रैली में उमड़ा जन सैलाब, कांग्रेस पर साधा निशाना

Jkpublisher
0
पाटन। नीमकाथाना विधानसभा क्षेत्र के वरिष्ठ भाजपा नेता रघुवीर सिंह तंवर भूदोली के नेतृत्व में पाटन तहसील मे भाजपा महा जनसम्पर्क अभियान के तहत रविवार को विशाल बाइक रैली व युवा शक्ति संवाद का आयोजन किया। रैली देई माई मन्दिर से शुरू हुई जो पाटन के मुख्य मार्गों से गुजरती हुई कोटपूतली रोड़ पर स्थित मैरिज गार्डन मे सभा स्थल पहुंची। 
इस दौरान जगह जगह पर भाजपा कार्यकर्ताओं एवं आमजन द्वारा पुष्प वर्षा करने के साथ भूदोली का माला पहनाकर सम्मान किया गया। मुख्य बाजार मे दो जेसीबी के डोजर से पुष्प वर्षा की। सभा स्थल के गेट से कार्यकर्ताओं द्वारा भूदोली को कंधे पर बैठाकर सभा पर ले जाया गया। 

रघुवीर सिंह भूदोली ने युवा जनशक्ति संवाद सभा को संबोधित करते कांग्रेस सरकार पर जमकर निशाना साधते हुए कहा कि कांग्रेस ने करीब साठ साल देश में शासन किया पर देश के लिए कुछ नहीं किया। नीमकाथाना में बदहाल चिकित्सा व्यवस्था, शिक्षा क्षेत्र एवं पेयजल की दुर्दशा होने की बात कही। 
भूदोली ने सभा में शामिल लोगों से कहा कि आपकी मेहनत से विधान सभा चुनावों के बाद नीमकाथाना का चहुमुखी विकास होगा। सभा में मौजूद सैकड़ो युवा कार्यकर्ता ने शपथ ली कि आगामी चुनावों में रघुवीर सिंह को अपना पूरा समर्थन देंगे।

सभा को तंवरावाटी राजपूत समाज के अध्यक्ष शिवराज सिंह तंवर, पवन कुमार, पूर्व अध्यक्ष सुरेश कुमार आदि ने संबोधित किया। इस मौके पर युवा जाट महा तहसील अध्यक्ष महेश सुंडा, बोदु राम यादव, देवी सहाय मीणा, जेपी कसाणा, रामनिवास बोपिया, संदीप वर्मा, श्रीकांत जांगिड़, मनोज शर्मा, सतीश बोपिया, दिनेश देशवाल आदि मौजूद रहे। मंच संचालन हमीर सिंह मंडा ने किया।

إرسال تعليق

0تعليقات
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.
إرسال تعليق (0)


Neemkathana News

नीमकाथाना न्यूज़.इन

नीमकाथाना का पहला विश्वसनीय डिजिटल न्यूज़ प्लेटफॉर्म..नीमकाथाना, खेतड़ी, पाटन, उदयपुरवाटी, श्रीमाधोपुर की ख़बरों के लिए बनें रहे हमारे साथ...
<

#buttons=(Accept !) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Learn More
Accept !