फायरिंग में घायल चीपलाटा के जवान ने तोड़ा दम, गांव के बाजार बंद, सीएम ने जताया शोक, 1 करोड़ रूपये सहायता कोष का ऐलान

0
नीमकाथाना: दौसा में बाइक चोर की फायरिंग में घायल जिला स्पेशल टीम (डीएसटी) और नीमकाथाना के रहने वाले कॉन्स्टेबल प्रहलाद सिंह (34) ने जयपुर के एसएमएस हॉस्पिटल में इलाज के दौरान शुक्रवार सुबह दम तोड़ दिया।
मुठभेड़ में हुए घायल, ईलाज के दौरान मौत
जानकारी के अनुसार दौसा जिले के सिकंदरा थाना इलाके के रेटा गांव में बुधवार रात को बाइक चोरों से पुलिस टीम की मुठभेड़ हुई थी। जिसमें प्रह्लाद के गोली लग गई थी। प्रह्लाद गंभीर रूप से घायल हो गया। जिसे एसएमएस अस्पताल में ले जाया गया। डॉक्टरों ने कॉन्स्टेबल प्रह्लाद के लगी एक गोली निकाल दी। उसके बाद उसे वेंटिलेटर पर रखा गया। गुरुवार रात को कॉन्स्टेबल प्रह्लाद की तबीयत अचानक खराब हो गई। उपचार के दौरान मौत हो गई।
पूरे गांव में शोक की लहर
मौत की खबर नीमकाथाना जिले के गांव चीपलाटा की ढाणी ख़ातियाला में लगते ही पूरे गांव में सन्नाटा छा गया। गांव का बाजार भी बंद हो गया। ग्रामीणों ने बताया की कॉन्स्टेबल प्रह्लाद एक महीने पहले ही अपने गांव आया था। सूचना केडी बाद गांव में शोक की लहर दौड़ पड़ी।

एक बेटा, बेटी, तीन भाइयों में दूसरे नंबर का था प्रह्लाद
कॉन्स्टेबल प्रह्लाद के एक बेटा व एक बेटी हैं। मृतक का बड़ा बेटा चिराग (5) व बेटी शानू (2) वर्ष की हैं। मृतक के तीन भाई जिसमें प्रह्लाद दूसरे नंबर का था। अभी तक घर मे किसी को सूचना नहीं दी गई हैं। शाम तक पार्थिक देह पहुंचने के समाचार मिले।

2008 में हुए थे पुलिस में भर्ती
कॉन्स्टेबल प्रह्लाद 2008 में पुलिस में भर्ती हुए थे। प्रह्लाद सिंह दौसा के सदर थाने में कॉन्स्टेबल के पद पर तैनात थे और डीएसटी का हिस्सा थे। साथी जवान की मौत की खबर सुन पुलिस महकमे में शोक की लहर है। प्रह्लाद 12 मई 2021 से दौसा डीएसटी पुलिस में सेवारत थे। उनका ननिहाल दौसा के गांव भयपुर और ससुराल भी दौसा के झापड़ावास गांव में है।

सीएम ने जताया शोक
मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने कहा कांस्टेबल प्रह्लाद सिंह तंवर ने बहादुरी का काम किया है। घटना के बाद मुख्यमंत्री ने शोक जताया। उन्होंने कहा कि परिवार के सदस्यों को अनुकंपा नियुक्ति दी जाएगी। 1 करोड रुपए की सहायता मुख्यमंत्री सहायता कोष से दी जाएगी। वहीं गैलंट्री के लिए केंद्र सरकार को फ़ाइल भेजी जाएगी। अपराधियों के खिलाफ फास्ट ट्रेक कोर्ट में मुकदमा चलाया जायेगा।

إرسال تعليق

0تعليقات
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.
إرسال تعليق (0)


Neemkathana News

नीमकाथाना न्यूज़.इन

नीमकाथाना का पहला विश्वसनीय डिजिटल न्यूज़ प्लेटफॉर्म..नीमकाथाना, खेतड़ी, पाटन, उदयपुरवाटी, श्रीमाधोपुर की ख़बरों के लिए बनें रहे हमारे साथ...
<

#buttons=(Accept !) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Learn More
Accept !