आरएलपी का सदस्यता से सत्ता की ओर अभियान! विधायक बेनीवाल बोलें: थर्ड फ्रंट बनेगा फर्स्ट फ्रंट, 25 लाख लोगों को जोड़ने का लक्ष्य, नीमकाथाना में हुआ कार्यक्रम

Jkpublisher
0
नीमकाथाना: राष्ट्रीय लोकतान्त्रिक पार्टी सदस्यता अभियान जिला सम्मेलन संपन्न हुआ। सम्मलेन में नीमकाथाना क्षेत्र के कार्यकर्ताओं ने हिस्सा लिया। एक दिन के इस सम्मलेन में पार्टी के पदाधिकारियों और सदस्यता अभियान के संयोजक पुखराज गर्ग विधायक भोपालगढ़ व सह संयोजक नारायण बेनीवाल विधायक खींवसर ने हिस्सा लेकर सदस्य्ता अभियान में नीमकाथाना जिले को प्रदेश में अव्वल रखने का आह्वान किया। 
नीमकाथाना मेरा गृह क्षेत्र, सदस्यता अभियान में रहेंगे अव्वल
कार्यक्रम में आरएलपी राष्ट्रीय महासचिव मनीष चौधरी ने सभी आये हुए अतिथियों का स्वागत करते हुए कहा की नीमकाथाना मेरा गृह क्षेत्र है और यह सदस्यता अभियान में पीछे नहीं रहेगा।

भाजपा कांग्रेस ने बदल बदल किया राज, अबकी बार आरएलपी सिखाएगी सबक
विधायक नारायण बेनीवाल ने भाजपा और कांग्रेस पर बोलते हुए कहा की इन दोनों पार्टियों ने बदल बदल कर राज करने का मानस बना रखा है लेकिन प्रदेश की जनता अबकी बार दोनों पार्टियों को सबक सिखाने वाली है। आरएलपी बड़ी ताकत में उभर कर सामने आएगी। 

सदस्यता अभियान से 25 लाख लोगों को जोड़ने का आव्हान
नारायण बेनीवाल ने कहा कि सुप्रीमों हनुमान बेनीवाल ने 31 जुलाई से प्रदेश में महाअभियान की शुरुआत की थी। एक महीने में 25 लाख लोगों को पार्टी में कार्यकर्ता जोड़ने का आह्वान किया हैं। 

प्रदेश के अंतिम छोर तक पहुंचेगी आरएलपी 
संभाग से सदस्यता अभियान की शुरुआत की थी फिर जिले में ओर अब विधानसभा क्षेत्र व तहसीलों में जाकर पार्टी से लोगों को जोड़ेंगे। ऑनलाइन के साथ साथ ऑफलाइन भी कार्यकर्ताओं को जोड़ने की कयावद शुरू की हैं।इस दौरान आरएलपी जिलाध्यक्ष महेंद्र डोरवाल, ओमप्रकाश नेहरा, रूबी जाखड़ सहित अनेक कार्यकर्ता मौजूद रहे।



إرسال تعليق

0تعليقات
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.
إرسال تعليق (0)


Neemkathana News

नीमकाथाना न्यूज़.इन

नीमकाथाना का पहला विश्वसनीय डिजिटल न्यूज़ प्लेटफॉर्म..नीमकाथाना, खेतड़ी, पाटन, उदयपुरवाटी, श्रीमाधोपुर की ख़बरों के लिए बनें रहे हमारे साथ...
<

#buttons=(Accept !) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Learn More
Accept !