विकसित भारत संकल्प यात्रा: सिरोही व भगेगा में 9 महिलाओं की गोद भराई गई, प्रतियोगिता भी आयोजित हुई
December 27, 20231 minute read
0
नीमकाथाना। ग्राम पंचायत सिरोही व भगेगा में विकसित भारत संकल्प यात्रा के दौरान महिला एवं बाल विकास विभाग द्वारा 9 गर्भवती महिलाओं की गोद भराई की गई। 6 स्वस्थ बालक की प्रतियोगिता आयोजित की गई। 6 का अनप्राशन करवाया गया। 7 बच्चो का प्रवेश उत्सव व बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ अभियान के तहत चार बेटियों का जन्म उत्सव सरपंच व तहसीलदार द्वारा मनाया गया। इस अवसर पर महिला पर्येवक्षक सरोज इंदुलियां द्वारा पोषण अभियान दौरान आंगनवाडी केंद्र पर मनाया जाने वाले समुदाय उत्सव की जानकारी दी। कुपोषण से बचाव करने के लिए बच्चो व गर्भवती महिलाओं को आयरन गोली का सेवन करना समय पर जांच कर वजन लेकर वृद्धि निगरानी के लिए समझाया गया। प्रधानमंत्री मातृत्व योजना के तहत प्रथम बार गर्भवती होने पर पांच हजार रुपए व दूसरी बार लडकी होने पर 6 हजार रुपए दिए जाते हैं। इनका यह उचित खान पान पर खर्च करती हैं जिससे इनका स्वास्थ्य सही रहे। इस मौके पर ग्राम साथिन सुबिता देवी, कार्यकर्ता सुमन देवी को सम्मानित किया गया। इस दौरान प्रशासन जन प्रतिनिधि व आंगनवाड़ी कार्यकर्ताओं उपस्थित रहे।