अस्पताल प्रशासन की लापरवाही: जनरल वार्ड से 24 घंटे पूर्व जन्मी बच्ची हुई चोरी, दो महिलाओं ने दिया अंजाम, सीसीटीवी में कैद हुई घटना, परिजनों ने प्रदर्शन करने की दी चेतावनी

0
नीमकाथाना: अस्पताल से नवजात के चोरी होने का मामला सामने आया है। बच्ची के जन्म के 24 घंटे बाद दो महिलाएं नवजात को चुराकर ले गई। महिलाओं ने बच्ची के चेकअप का झांसा दिया था। घटना का सीसीटीवी फुटेज भी सामने आया है। जिसमें महिलाएं बच्ची को चेकअप का झांसा देकर ले गई। परिजनों ने बच्ची के नहीं मिलने पर प्रदर्शन की चेतावनी दी है। घटना राजकीय जिला अस्पताल में सोमवार सुबह करीब 7 बजे की है। घटना की सूचना पर भाजपा नेता प्रमोद बाजौर भी घटना का जायजा लेने मौके पर पहुंचे। 

रविवार को आए अस्पताल, सोमवार सुबह हुई घटना
जानकारी मुताबिक नवजात के पिता हनुमान गुर्जर ने बताया कि वह हरजनपुरा बाछड़ी गांव का रहने वाला है। उसकी पत्नी ममता देवी को रविवार को जिला अस्पताल में भर्ती करवाया था। पत्नी ने रविवार को ही बच्ची को जन्म दिया था। सोमवार सुबह नवजात की बड़ी दादी मिश्री देवी जच्चा-बच्चा के पास बैठी थी। इस दौरान दो महिलाएं आई और चेकअप का बहाना कर बच्ची को अपने साथ लेकर चली गई।

चेकअप का झांसा देकर बच्ची को लेकर गई महिलाएं
नवजात के पिता ने बताया कि सुबह 6:30 से 7 बजे के बीच वह चाय पीने के लिए अस्पताल से बाहर चला गया था। पत्नी शौचालय में गई हुई थी। पीछे से दो महिलाएं चेकअप का झांसा देकर नवजात को चोरी कर ले गई। नवजात की मेडिकल रिपोर्ट भी साथ लेकर गई। काफी देर तक दोनों महिलाओं के नहीं आने पर स्टाफ से जाकर पूछा। तब पता चला कि स्टाफ की तरफ किसी को नहीं भेजा गया था।

सीसीटीवी में दिखी दो महिलाएं
मामले की जानकारी पर पुलिस अस्पताल में पहुंची। स्टाफ और परिजनों से जानकारी लेने के बाद सीसीटीवी फुटेज देखें, जिसमें दो महिलाएं नजर आई। एक महिला जैकेट में और दूसरी ने लाल रंग का शॉल ओढ़ रखा था। फुटेज में दोनों महिलाओं की पीठ दिखी है। महिला शॉल के अंदर नवजात को छुपाकर लेते नजर आई है।

बच्चा नहीं मिलने पर प्रदर्शन की दी चेतावनी
एएसपी शालिनीराज और एसपी अनिल बेनीवाल नीमकाथाना जिला अस्पताल पहुंचे। एएसपी ने बताया कि मामले को लेकर चार टीमों का गठन किया गया है। अस्पताल समेत मुख्य मार्गों के सीसीटीवी खंगाले जा रहे हैं। अस्पताल गार्ड और कर्मचारियों से पूछताछ कर जानकारी जुटाई जा रही है। इधर, परिजनों ने पुलिस को अल्टीमेटम दिया है कि अगर नवजात नहीं मिला तो प्रदर्शन किया जाएगा।

महिला के पहली संतान भी बेटी
ममता का पीहर नीमकाथाना के भगेगा गांव में है। 23 नवंबर 2020 को हनुमान गुर्जर से शादी हुई थी। ममता के एक बच्ची और है, जिसका जन्म 2022 में हुआ था। घटना को लेकर बच्ची के मां सहित परिजनों का रो रो कर बुरा हाल हो रहा है। समाचार लिखे जाने तक घटना का खुलासा नहीं हुआ। 

परिजनों का आरोप, जनरल वार्ड में किया भर्ती
जानकारी के मुताबिक परिजनों ने अस्पताल प्रशासन पर आरोप लगाया हैं कि उन्होंने डिलेवरी होने के बाद उन्हें जनरल वार्ड में भर्ती किया गया जहां दो भर्ती मरीज थे, जनरल वार्ड में ड्रिप लगाने वालों को भर्ती रखा जाता हैं। परिजनों ने आरोप लगाया हैं कि पूरे मामले में अस्पताल पूर्णतया जिम्मेदार हैं। संबंधित कर्मचारी सहित अधिकारियों पर कार्रवाई करने की मांग की हैं।

إرسال تعليق

0تعليقات
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.
إرسال تعليق (0)


Neemkathana News

नीमकाथाना न्यूज़.इन

नीमकाथाना का पहला विश्वसनीय डिजिटल न्यूज़ प्लेटफॉर्म..नीमकाथाना, खेतड़ी, पाटन, उदयपुरवाटी, श्रीमाधोपुर की ख़बरों के लिए बनें रहे हमारे साथ...
<

#buttons=(Accept !) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Learn More
Accept !