ज्योतिबा फूले आवासीय शिक्षण संस्थान में धूमधाम से मनाई फुले जयंती, वक्ताओं ने विचार प्रकट किए, फुले दंपती को भारत रत्न देने की मांग
January 03, 20241 minute read
0
नीमकाथाना। महात्मा ज्योतिबा फुले आवासीय शिक्षण संस्थान के प्रांगण में माता सावित्री बाई फुले की जयंती संस्थान के अध्यक्ष बंटेश कुमार सैनी की अध्यक्षता में बड़ी धूमधाम से मनाई गई। इस अवसर पर संस्थान के अध्यक्ष ने उपस्थित महानुभावों को संबोधित कर अपने विचार प्रकट किए। माता सावित्री बाई फुले ने भारत की प्रथम महिला शिक्षिका होने का गौरव प्राप्त कर शिक्षा का अलख जगाकर समाज में फैली कुरूतिया बाल विवाह एवम सती प्रथा इत्यादि का घोर विरोध कर काफी कठिनाइयों का सामना करते हुए समाज उत्थान के कार्य किए। इस अवसर पर पुरजोर शब्दों में मांग की कि फुले दंपति को भारत रत्न से नवाजा जाए। समारोह में उपस्थित लोगों को मंजू सैनी संगठन मंत्री, सुंदर लाल सैनी, ताराचन्द सैनी, प्रभुदयाल सैनी संरक्षक गण झुथा राम सैनी महासचिव, रामनिवास सैनी, उपाध्यक्ष ,गोपाल सरपंच, महावीर पटवारी, बाबूलाल सरपंच इत्यादि लोगों ने अपने विचार प्रकट कर फुले दंपति के आदर्शों पर चलने का आह्वान किया। सावित्री बाई फुले की प्रतिमा पर सभी ने पुष्प अर्पित कर उनको कोटि कोटि नमन किया।
Tags