राज्य मंत्री प्रेम सिंह बाजौर के नीमकाथाना आगमन पर भव्य स्वागत, 35 किमी रूट पर 100 से अधिक स्थानों पर हुआ स्वागत

0
राज्य मंत्री बोले: पीएम-सीएम के सपनों को हम मिलकर करेंगे पूरा

नीमकाथाना: पूर्व विधायक प्रेम सिंह बाजौर को सैनिक कल्याण सलाहकार समिति का अध्यक्ष बनाए जाने के बाद मंगलवार को उनका प्रथम नगर आगमन हुआ। इस दौरान राज्य मंत्री बाजौर का भाजपा के जिलेभर के कार्यकर्ताओं, पदाधिकारियों ने गरमजोशी के साथ स्वागत किया। स्वागत का दौर नीमकाथाना जिले के अंतिम ग्राम से शुरू हुआ जो शहर के छावनी से खेल मैदान के पास स्थित मनुहार पैराडाइज सभा स्थल पर संबोधन के बाद समाप्त हुआ। 35 किलोमीटर लंबे रूट पर 100 से अधिक स्थानों पर मंत्री प्रेम सिंह बाजौर का क्षेत्रवासियों और कार्यकर्ताओं ने ढोल-बाजे, आतिशबाजी कर भव्य स्वागत किया। जगह-जगह पुष्प वर्षा की गई। राज्य मंत्री मंगलवार को नीमकाथाना पहुंचे। यहां स्थानीय लोगों ने फूलमालाओं से स्वागत किया। इसके बाद उनका काफिला पाटन, रायपुर, भराला मोड़, गांवड़ी मोड़ से छावनी होते हुए नीमकाथाना पहुंचा। इस दौरान मनुहार पैराडाइज में प्रवेश के दौरान कार्यकर्ताओं ने पुष्पवर्षा और आतिशबाजी की।
नीमकाथाना में संबोधित करते हुए राज्य मंत्री प्रेमसिंह बाजौर ने कहा कि केंद्रीय नेतृत्व और प्रदेश सरकार के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने बड़ी जिम्मेदारी देते हुए मुझे राज्य मंत्री बनाया है। यह आप सभी के आशीर्वाद और स्नेह से ही संभव हो पाया है। मैं आपको वचन देता हूं कि नीमकाथाना जिले के विकास के लिए पूर्ण निष्ठा के साथ कार्य करूंगा। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा के सपनों और संकल्प को हम सब मिलकर पूरा करेंगे।स्वागत रैली में सांसद स्वामी सुमेधानंद सरस्वती, पूर्व सांसद सुभाष महरिया, यूडीएच मंत्री झाबर सिंह खर्रा, धोद विधायक गोवर्धन वर्मा, खंडेला विधायक सुभाष मील सहित अन्य मौजूद रहे।

إرسال تعليق

0تعليقات
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.
إرسال تعليق (0)


Neemkathana News

नीमकाथाना न्यूज़.इन

नीमकाथाना का पहला विश्वसनीय डिजिटल न्यूज़ प्लेटफॉर्म..नीमकाथाना, खेतड़ी, पाटन, उदयपुरवाटी, श्रीमाधोपुर की ख़बरों के लिए बनें रहे हमारे साथ...
<

#buttons=(Accept !) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Learn More
Accept !