पूर्व विधायक बाजौर तीसरी बार बनें सैनिक कल्याण बोर्ड राज्यमंत्री, भाजपा कार्यकर्ताओं में खुशी की लहर, मिठाईयां खिलाई

0
नीमकाथाना: पूर्व विधायक प्रेमसिंह बाजौर को तीसरी बार सैनिक कल्याण सलाहकार समिति बोर्ड का अध्यक्ष बनाया गया है। अध्यक्ष बनने पर कार्यकर्ताओं ने शहर में जमकर आतिशबाजी कर मिठाइयां बांटी।
भजनलाल सरकार ने राजनीतिक नियुक्ति की। जिनमें नीमकाथाना से पूर्व विधायक प्रेम सिंह बाजौर को सैनिक कल्याण सलाहकार समिति का अध्यक्ष बनाया गया है। बाजोर को अध्यक्ष बनाए जाने के बाद भाजपा कार्यकर्ताओं में काफी उत्साह देखने को मिला। भाजपा कार्यकर्ताओं ने एक दूसरे को मिठाई खिलाकर बधाई दी। इस दौरान भाजपा कार्यकर्ताओं ने भाजपा कार्यालय के बाहर पटाखे फोड़ कर जमकर आतिशबाजी की। कार्यकर्ताओं ने मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ओर प्रदेश अध्यक्ष सीपी जोशी का भी आभार जताया।

बता दें कि पूर्व नीमकाथाना के विधायक बाजौर को तीसरी बार सैनिक कल्याण सलाहकार समिति बोर्ड का अध्यक्ष बनाया गया है। इससे पहले भी प्रेम सिंह बाजोर दो बार अध्यक्ष रह चुके हैं।

इस दौरान भाजपा नेता प्रमोद बाजोर, मोंटू कृष्णिया, दीपक महाजन, मन्ना लाल सैनी सहित सैकड़ो की संख्या में भाजपा के कार्यकर्ता और पदाधिकारी मौजूद रहे।

إرسال تعليق

0تعليقات
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.
إرسال تعليق (0)


Neemkathana News

नीमकाथाना न्यूज़.इन

नीमकाथाना का पहला विश्वसनीय डिजिटल न्यूज़ प्लेटफॉर्म..नीमकाथाना, खेतड़ी, पाटन, उदयपुरवाटी, श्रीमाधोपुर की ख़बरों के लिए बनें रहे हमारे साथ...
<

#buttons=(Accept !) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Learn More
Accept !