मनरेगा में काम कर रहे मजदूर की मिट्टी में दबने से मौत, जबकि दुसरा मजदूर हुआ घायल।

Sonu Roy
0
नीमकाथाना: पाटन के शिमली बिहार में शनिवार को मनरेगा के तहत खुदाई के कार्य में लगे मजदूर की मौत मिट्टी में दबने हो गई। वहीं एक अन्‍य मजदूर घायल घायल हो गया। बुद्धराम (70) निवासी शिमली बिहार की मौत हो गई।
घायलों को जिलों के प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र पर ले जाया गया जहां डॉक्टरों ने बुद्धराम को मृत घोषित कर दिया। जबकि दूसरे घायल को पाटन के राजकीय रेफरल चिकित्सालय में भर्ती कराया गया, जहां उसकी हालत सामान्य बताई जा रही है। 

घटना की जानकारी मिलते ही डाबला पुलिस मय जाप्ता के साथ मौके पर पहुंची।वहीं घटना की जानकारी मिलते ही बिहार सरपंच प्रतिनिधि सतबीर यादव,डाबला सरपंच सागरमल यादव,स्यालोदड़ा सरपंच अनिल शर्मा सहित आसपास के सैकड़ो लोग मौके पर पहुंच गए।घायल को पुलिस ने लोगों की सहायता से पाटन व जिलों की अस्पताल में भर्ती कराया गया।घटना के वक्त मनरेगा में कुल 62 मजदूर कार्य कर रहे थे जिसमें एक दर्जन महिलाएं पुरुष का ग्रुप एक तरफ काम कर रहा था तभी अचानक मिट्टी गिरने से काम कर रहे मजदूर मिट्टी में दब गए मिट्टी में दबने से दो-तीन महिलाओं को मामूली सी ख़रोंच आई,जबकि एक मजदूर की पसली में चोट लग गई।

घायल को पाटन के राजकीय रेफ़रल चिकित्सालय में भर्ती कराया गया जहां डॉक्टर अमित यादव ने जानकारी दी की मजदूर की हालत सामान्य है। जबकि दूसरे मजदूर की जीलो प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र में मौत हो गई। मिट्टी के दबने की घटना को देखने के बाद मनरेगा में काम कर रही महिला मजदूर जोर-जोर से चिल्लाने लगी महिलाओं की चीख-पुकार सुनकर आसपास के लोग इकट्ठा हो गए।

إرسال تعليق

0تعليقات
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.
إرسال تعليق (0)


Neemkathana News

नीमकाथाना न्यूज़.इन

नीमकाथाना का पहला विश्वसनीय डिजिटल न्यूज़ प्लेटफॉर्म..नीमकाथाना, खेतड़ी, पाटन, उदयपुरवाटी, श्रीमाधोपुर की ख़बरों के लिए बनें रहे हमारे साथ...
<

#buttons=(Accept !) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Learn More
Accept !