भगवान जगन्नाथ, भाई बलदेव व बहन सुभद्रा निकले नगर भ्रमण, श्रद्धालुओं में रथ को खींचने की होड़ लगी, जगह-जगह हुई पुष्प वर्षा

Jkpublisher
0
नीमकाथाना: रविवार को इस्कॉन नीमकाथाना द्वारा जोशी कॉलोनी स्थित संकट मोचन बालाजी मंदिर से भगवान जगन्नाथ रथयात्रा निकाली गई। यात्रा भूदोली रोड़ से होते हुए खेतड़ी मोड़, अस्पताल, कपिल मंडी, सुभाष मंडी होते हुए जोशी कॉलोनी स्थित संकटमोचन हनुमान मंदिर पहुंची। यात्रा पर जगह जगह पुष्प वर्षा की गई। सवेरे सात बजे भगवान का आगमन हुआ। सुबह 9.15 बजे पंचामृत और पुष्प अभिषेक किया गया। 10.15 बजे नवीन पोशाक और छप्पन भोग की झांकी सजाई गई।


भगवान जगन्नाथ, भाई बलदेव व बहन सुभद्रा निकले नगर भ्रमण
शाम को यात्रा में भगवान जगन्नाथ बड़े भाई बलदेव और बहन सुभद्रा महारानी के साथ नगर भ्रमण के लिए निकले। रथयात्रा का जगह-जगह स्वागत सत्कार किया गया। यात्रा पर इत्र वर्षा भी की गई। रथ यात्रा में इस्कॉन जयपुर, मुंबई, कोटा, वृंदावन, सीकर, चौमूं, श्रीमाधोपुर और गोविंदगढ़ के भक्त नृत्य और संकीर्तन करते हुए शामिल हुए। इस दौरान पौराणिक मान्यता के अनुसार श्रद्धालुओं में भगवान का रथ खींचने छूने की होड़ लगी रही। श्रद्धालुओं ने रथ को हाथों से खींचकर भगवान के प्रति आस्था प्रकट की।

إرسال تعليق

0تعليقات
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.
إرسال تعليق (0)


Neemkathana News

नीमकाथाना न्यूज़.इन

नीमकाथाना का पहला विश्वसनीय डिजिटल न्यूज़ प्लेटफॉर्म..नीमकाथाना, खेतड़ी, पाटन, उदयपुरवाटी, श्रीमाधोपुर की ख़बरों के लिए बनें रहे हमारे साथ...
<

#buttons=(Accept !) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Learn More
Accept !