ऐतिहासिक तेजादशमी शोभायात्रा: नीमकाथाना शहर हुआ तेजामय, सांस्कृतिक परिधानों ने शहर को बनाया रंगीन

0

पारंपरिक सफेद पोशाक रही आकर्षण का केंद्र, महिलाओं ने लिया बढ़-चढकर हिस्सा

नीमकाथाना: वीर तेजाजी महाराज के बलिदान दिवस पर नीमकाथाना के वीर तेजाजी शिक्षण संस्थान के तत्वाधान में शहर में भव्य शोभायात्रा निकाली गई। आयोजित भव्य शोभायात्रा ने शहर को रंगीन बना दिया। हजारों लोगों ने इस शोभायात्रा में भाग लेकर इसका आनंद लिया। शोभायात्रा में शामिल पारंपरिक सफेद पोशाकों, ऊंट व घोड़ों के लाव लश्कर ने शहर में चर्चा का विषय बना दिया। शोभायात्रा की शुरुआत सुबह 11 बजे हुई, यह शहर के मुख्य मार्गों से होकर गुजरी। शोभायात्रा में भाग लेने वाले लोगों ने अपने सांस्कृतिक परिधान पहने और विभिन्न प्रकार के संगीत वाद्यों के साथ नृत्य किया।

वीर तेजाजी शिक्षण संस्थान से शोभायात्रा शुरू हुई जो कि शहर के खेतड़ी मोड़, जिला अस्पताल, शाहपुरा रोड़ से प्रमुख मार्गों से होती हुई वापस छात्रावास में पहुंची। यात्रा में अधिक संख्या में महिलाएं भी शामिल हुई। पूरा शहर तेजाजी महाराज के जयकारों से शहर गूंज रहा था। यात्रा में करीब 50 ऊंट व घोड़ी की सजावट सहित तेजाभक्तों की पारंपरिक सफेद पोशाक आकर्षण का केंद्र रही। उसके बाद संस्थान में ही लोक कलाकारों द्वारा सांस्कृतिक कार्यक्रम में तेजा गायन व अन्य भजनों की प्रस्तुतियां दी। इस दौरान हजारों तेजाभक्त शामिल रहे।

यात्रा में शामिल तेजभक्तों का जगह जगह हुआ स्वागत

जानकारी के मुताबिक यात्रा शहर में प्रवेश करने के दौरान खेतड़ी मोड़, रणजीत ज्यूस सेंटर के सामने जेसीबी मशीनों से पुष्प वर्षा की गई। शाहपुरा रोड़ पर जोरदार स्वागत किया गया। सुभाष मंडी होते हुए रामलीला मैदान चौराहे पर अनेक सामाजिक संगठनों ने पानी की व्यवस्था की। पक्की प्याऊ के पास आरएसएस कार्यकर्ताओं सहित भाजपा कार्यकर्ताओं ने स्वागत किया।  शोभायात्रा के दौरान शहर के विभिन्न हिस्सों में लोगों ने अपने घरों व्यापारिक प्रतिष्ठानों के बाहर खड़े होकर शोभायात्रा को देखा। विभिन्न सामाजिक संगठनों ने शोभायात्रा में भाग लेने वाले तेजाभक्तो का फूलों और मिठाइयों से स्वागत किया।

सांस्कृतिक कार्यक्रम व तेजा गायन की दी प्रस्तुतियां 


शोभायात्रा के बाद छात्रावास में लोक कलाकारों द्वारा सांस्कृतिक कार्यक्रम में तेजा गायन व अन्य भजनों की प्रस्तुतियां दी। इस दौरान हजारों महिला पुरुष मौजूद रहे। भजनों का भक्तों ने खूब लुप्त उठाया। 

थम सा गया नीमकाथाना, पुलिस प्रशासन की कानून व्यवस्था रही सहरानीय

यात्रा के दौरान डीएसपी अनुज डाल मॉनिटरिंग कर रहे थे। करीब 50 से ज्यादा जवानों को तैनात किया गया। यातायात प्रभारी सुरेश जांगिड़ भी यातायात व्यवस्था को दुरुस्त करते नजर आए। शहर के कई वैकल्पिक मार्गों के उपयोग से वाहनों का सुचारू रूप से संचालन कर यातायात को सुगम बनाया। आयोजकों ने शोभायात्रा को सफल बनाने के लिए पुलिस प्रशासन का धन्यवाद ज्ञापित किया।

पूर्व से तैयारियों में जुटे, गांव ढाणियों में जाकर किया था जनसंपर्क

तेजादशमी समारोह को भव्य बनाने को लेकर वीर तेजाजी सेवा समिति द्वारा क्षेत्र की गांव-ढाणियों में जनसंपर्क किया था। जिसको लेकर काफी संख्या में महिला पुरुष ने हिस्सा लिया। जिले में तेजादशमी का पर्व पहली बार ऐतिहासिक बनाया हैं। जो कि शहर में चर्चा का विषय बन गया।

50 हजार से अधिक लोगो ने शोभायात्रा को देखा लाइव 

जिले की इस भव्य शोभायात्रा को नीमकाथाना न्यूज़ के फेसबुक पेज से लाइव टेलीकास्ट किया गया, जहाँ नीमकाथाना क्षेत्र में 50 हजार से अधिक लोगो ने इसे घरबैठे लाइव देखा।  


लोगों ने इस रोमांचित पल को अपने कैमरे में कैद किया। जगह जगह फोटोज़ और वीडियो बनाते नजर आए जिससे सोशल मीडिया पर आज पोस्ट और इंस्टा रील्स तेजाभक्तों से छाई रही।

सांस्कृतिक विरासत को प्रदर्शित करने के लिए निकाली शोभायात्रा

शोभायात्रा के आयोजकों ने कहा कि यह शोभायात्रा शहर की एकता और सांस्कृतिक विरासत को प्रदर्शित करने के लिए आयोजित की गई थी। उन्होंने कहा कि शोभायात्रा के दौरान लोगों ने अपनी सांस्कृतिक परंपराओं को प्रदर्शित किया और इसका आनंद लिया। शोभायात्रा के बाद शहर के मुख्य मार्गों पर लोगों ने एक दूसरे को बधाई दी और शोभायात्रा के सफल आयोजन के लिए प्रशासन को धन्यवाद दिया।

विशेष रिपोर्ट: सचिन खरवास, नीमकाथाना न्यूज़.इन

إرسال تعليق

0تعليقات
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.
إرسال تعليق (0)


Neemkathana News

नीमकाथाना न्यूज़.इन

नीमकाथाना का पहला विश्वसनीय डिजिटल न्यूज़ प्लेटफॉर्म..नीमकाथाना, खेतड़ी, पाटन, उदयपुरवाटी, श्रीमाधोपुर की ख़बरों के लिए बनें रहे हमारे साथ...
<

#buttons=(Accept !) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Learn More
Accept !